राम चरण शरणम् ट्रस्ट ने किया ग्राम चौसला में वृक्षों का पौधारोपण व लगाये ट्री गार्ड

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वन है तो हम हैं की अवधारण से प्रेरित होकर इन दिनों लोगों में पौधरोपण और उसके संरक्षण को लेकर जागरुगता देखने को मिल रही है। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बढ़चढ़कर पौधरोपण कर रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिवस राम चरण शरणम् ट्रस्ट द्वारा फतेहपुर वन रेंज के अन्तर्गत ग्राम चौसला में अनेक प्रजातियों के वृक्षों का पौधरोपण किया। साथ ही उन पौधौं की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाये।

यह भी पढ़ें -   लालकुआंः पत्नी के जन्मदिन की खुशियां रातभर गूंजती रहीं… सुबह अलार्म बजा तो हमेशा के लिए सो चुका था कमल

इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी नयन दास जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये। उन्होंने बताया कि पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है।
इस अवसर पर फतेहपुर वन रेंज के अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में राहुल गांधी की एंट्री तय! 17 जुलाई को हजारों छात्रों के बीच करेंगे बड़ा संवाद, पेपर लीक और बेरोजगारी पर होगा सीधा हमला
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440