रामनगरः ढिकुली में बाइक और कैंटर की भिड़ंत, दो की मौत से परिवारों में मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ढिकुली इलाके में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक और कैंटर की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसा रविवार रात हुआ जब 34 वर्षीय अजय नेगी और 24 वर्षीय खेमानंद बाइक से रामनगर लौट रहे थे। अजय नेगी अल्मोड़ा जिले का निवासी था और ढिकुली के एक रिसॉर्ट में काम करता था, जबकि खेमानंद बेतालघाट का रहने वाला था।

ढिकुली के पास उनकी बाइक की टक्कर कैंटर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय नेगी को मृत घोषित कर दिया। जबकि खेमानंद की हालत नाजुक थी, इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। रामनगर कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440