उत्तराखण्ड में हाईस्कूल की परीक्षा देने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। घर से परीक्षा देने निकली छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। परीक्षा केंद्र न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब छात्रा बदहवास हालत में घर लौटी तो सच्चाई जानकर परिजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना चार मार्च की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी चार मार्च को 10वीं की परीक्षा देने के लिए काशीपुर स्थित एक कॉलेज में गई थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। स्कूल से उन्हें फोन कर बताया गया कि बेटी परीक्षा देने नहीं पहुंची है। उसे जल्दी भेज दीजिए। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

इस बीच एक परिचित ने बताया कि कॉलेज के पास से अंकित नाम का युवक उसे अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। इसके बाद युवक के घर फोन किया गया तो सकारात्मक जवाब नहीं मिला। कुछ घंटे बाद बेटी घर आ गई। उसने बताया कि आरोपी उसे एक कमरे में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बाइक में बैठाकर रोडवेज स्टेशन छोड़ गए।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL-UJVNL के एमडी हटे, नए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उसकी अश्लील फोटो भी खींची गई। चेतावनी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440