अपने पोषण मूल्य के लिए जाना जाता है कच्चा पपीता, खासतौर से महिलाओं को मिलते हैं यह फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कच्चा पपीता आपके शरीर के पाचन में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें पपैन जैसे एंजाइम होते हैं जो पाचन के लिए गैस्ट्रिक एसिड के स्राव को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। साथ ही, यह पोषक तत्व हमारे गट बैक्टीरिया का ख्याल रखते हैं और पेट को टॉक्सिन मुक्त रखता है।

अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए व्यक्ति को डाइट में फलों को अधिक मात्रा में शामिल करने की सलाह दी जाती है। फल विभिन्न पोषक तत्वों के सबसे बड़े स्रोतों में से एक हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जो सिर्फ स्वस्थ खाद्य पदार्थों से कहीं अधिक हैं; उन्हें सुपरफूड कहा जा सकता है। कच्चा पपीता उन्हीं में से एक है। यह पोषक तत्वों का पावरहाउस है और यह पूरे मौसम में उपलब्ध रहता है। यह अपने पोषण मूल्य के लिए जाना जाता है। खासतौर से, अगर महिलाएं इसका सेवन करती हैं, तो इससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कच्चे पपीते से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पाचन में मदद करता है
कच्चा पपीता आपके शरीर के पाचन में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें पपैन जैसे एंजाइम होते हैं जो पाचन के लिए गैस्ट्रिक एसिड के स्राव को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। साथ ही, यह पोषक तत्व हमारे गट बैक्टीरिया का ख्याल रखते हैं और पेट को टॉक्सिन मुक्त रखता है। अक्सर महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं, ऐसे में अगर वह कच्चा पपीता खाती हैं तो इससे उन्हें लाभ मिल सकता है।

लैक्टेशन बढ़ाने में मदद करता है
अगर आप अभी-अभी मां बनी हैं तो यकीनन आपको ऐसी डाइट लेनी चाहिए तो लैक्टेशन में मददगार हो। ऐसे में कच्चे पपीते का सेवन लाभकारी है। कच्चे पपीते में एक यौगिक होता है जो इसे गैलेक्टागॉग बनाता है, एक ऐसा यौगिक जो नई माताओं में स्तनपान को बेहतर बनाने में मदद करता है। यही कारण है कि आयुर्वेद जैसे कई पारंपरिक वैकल्पिक चिकित्सा विषयों में इसका उपयोग एक नई मां को स्तनपान कराने में मदद करने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें -   92 वर्ष की उम्र में सुरों की सरताज आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

पीरियड्स में दर्द से राहत
कच्चा पपीता खाने से महिला के शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोस्टाग्लैंडीन का स्तर बढ़ जाता है। यह एक महिला के गर्भाशय में संकुचन को प्रेरित करता है और मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

वजन कम करने में आपकी मदद करता है
अगर आप इन दिनों वजन कम करने की जद्दोजहद में जुटी हैं तो कच्चे पपीते का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। कच्चे पपीते में पके फल की तुलना में बहुत अधिक सक्रिय एंजाइम होते हैं। इसमें पाए जाने वाले दो सबसे शक्तिशाली एंजाइम पपैन और काइमोपैपेन हैं। ये दोनों एंजाइम हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से वसा, प्रोटीन और कार्बाेहाइड्रेट के टूटने में मदद करते हैं। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। (आभार – मिताली जैन)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440