कच्ची शराब का तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरटीओ रोड चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां पुलिस को देखकर एक युवक आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। जब पुलिस कर्मियों ने पास जाकर देखा तो उसके थैले से 52 पाउस कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर रेशम सिंह पुत्र मंगत सिंह निवासी तोता बेरिया थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे आबकारी अधिनियम में कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   खान सर के कोचिंग सेंटर पर देर रात हंगामा, गार्ड घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440