समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर आपको लगातार घबराहट होने की समस्या बनी रहती है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। घबरहाट का अर्थ है किसी बात के होने या होने की संभावना को लेकर डरना या परेशान महसूस करना। घबराया हुआ व्यक्ति तनाव में रहता है और हर वक्त चिंतित रहता है। समय रहते इसके लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज करना बहुत जरूरी होता है।
घबराहट के लक्षण
घबराहट एक मानसिक और भावनात्मक समस्या है। हालांकि घबराहट में हर व्यक्ति अलग प्रकार की शारीरिक प्रतिक्रिया करता है। घबराहट से परेशान व्यक्ति को सांस लेने की समस्या हो सकती हैए धड़कन तेज सकती है या बहुत बेचौनी होती है।
घबराहट के दौरान झटके लगनाए कांपनाए मुंह सूखनाए हाथों में पसीना आनाए अचानक ठंड या गर्मी लगनाए मांसपेशियों में तनाव के अलावा पेट से जुड़ी कई दिक्कतें एक साथ हो सकती है। जैसेए पेट में खालीपन महसूस होनाए मोशन के लिए प्रेशर बननाए यूरिन आनाए पेट में हल्की मरोड़ उठनाए जी मिचलाना आदि।
घबराहट के कारण
अज्ञात का भयए तनावपूर्ण स्थिति में व्यक्ति के अंदर घबराहट सामान्य प्रतिक्रिया है, जैसे नौकरी के लिए इंटरव्यू या परीक्षा के दौरान घबराहट महसूस करना आम बात है। लेकिन कुछ लोगों में घबराहट का जोखिम ज्यादा होता है।
कुछ लोगों के अंदर हमेशा विचार चलते रहते हैं। ऐसे लोग मानसिक रूप से खुद को शांत महसूस नहीं करते। इनका मूड भी लगातार बदलता रहता है। लंबे समय से दवाओं के सेवनए नशे का लती होने से या मानसिक विकार जैसे एडीएचडी की समस्या से ग्रसित लोग भी घबराहट के शिकार होते हैं।
घबराहट से बचाव के उपाय
इस समस्या से बचने के लिए टलहने, ध्यान और योग का सहारा लें। घबराहट महसूस होने पर धीरे-धीरे सांस लें। उन बातों को ना सोचे जिससे आपका तनाव बढ़ता हो। ध्यान भटकाने के लिए संगीतए फिल्म या स्वस्थ आहार का सहारा लें। पर्याप्त नींद लेंए अगर आप ठीक से नहीं सो पा रहे हैं तो अपने डॉक्टर से मिले। इसके अलावा कैफिन का सेवन कम करें सिगरेट पीना छोड़ें। निकोटिन और कैफीन दोनों से ही घबराहट के लक्षण बढ़ सकते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



