क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित करने की सिफ़ारिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हाल ही में पिथौरागढ़ ज़िले में मुंस्यारी व अन्य स्थानों पर आई आपदा की रिपोर्ट वहाँ दौरा कर लौटे भाजपा दल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को सौंप दी है। इसमें क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित करने की सिफ़ारिश की गई है जिसके बारे में श्री भगत मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने पिथौरागढ़ ज़िले में हाल में आई आपदा के बाद वहाँ यथास्थान स्थिति का अध्ययन करने व राहत में सहयोग हेतु एक दल आपदाग्रस्त क्षेत्र में भेजा था। इसमें प्रभारी शिक्षा मंत्री श्री अरविंद पांडेय व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी आदि थे। श्री भगत ने बताया कि दल ने अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है ।रिपोर्ट में कहा गया है कि पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी तहसील में आपदा से भारी नुक़सान हुआ है जिसमें गांव टांग में 11 ,धामी गांव में 3 गालागांव में 3 जनहानि हुई है। इसके अलावा लुमती समेत धारचूला व मुनस्यारी तहसील में दर्जनों मकान क्षति ग्रस्त हो चुके हैं सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। क्षेत्र वासियों का आग्रह है कि उक्त क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित कर शीघ्र मुआवज़ा दिलाने की कृपा कीजिए। श्री भगत ने बताया कि वे इस सम्बंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें -   शरीर की गर्मी कम करने के कारगर उपाय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440