हल्द्वानी में रिश्ते शर्मसार: डरा धमका कर एक वर्ष से चचेरा भाई कर रहा था नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम राजस्व क्षेत्र में रविवार को बेहद ही पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई। एक चचेरा भाई अपनी 10 वर्षीय चचेरी बहन के साथ एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। बच्ची की तबियत खराब होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। जब कहीं पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाना में न्याय की गुहार लगायी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   लकड़ी के चकला-बेलन में गंदगी और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है, तो इसे साफ करने के लिए अपनाएं यह आसान तरीके

काठगोदाम के हैड़ाखान राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने काठगोदाम थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ उसका चचेरा भाई पिछले एक वर्ष से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है। इस मामले का जानकारी उन्हें तब लगी जब उनकी बच्ची की तबियत खराब हुई। बच्ची से पूछताछ में पता चला कि 22 वर्षीय चचेरा भाई एक साल से डरा धमका कर उससे दुष्कर्म कर रहा था। इधर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक इस मामले के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस पर बरसीं रूचि भट्ट, बोलीं- भाजपा की छवि खराब करने की रची गई साजिश
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440