हल्द्वानी में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज
समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत 8 अक्टूबर 2026 को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकालकर मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक मार्च में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव तथा मतदाता अधिकारों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए।
लोकतंत्र की बुनियाद है जनता का वोट: सुमित हृदयेश
मार्च को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और वोट की ताकत से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्ट, पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है। इस अधिकार की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे इस संघर्ष को भाजपा द्वारा दमनकारी तरीके से दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
बूथ और वार्ड स्तर तक पहुंचाया जाएगा अभियान: गोविंद सिंह बिष्ट
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों और संविधान के मूल्यों पर आधारित भारत में प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिला है। वर्तमान समय में इस मताधिकार की रक्षा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सामने आ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा उनका पारदर्शी समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत निर्धारित मतदान व्यवस्था और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। बूथ एवं वार्ड स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को अपनी और परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज जानकारी जांचने के लिए जागरूक किया जाएगा। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की विसंगति सामने आने पर संबंधित अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए पारदर्शी चुनाव जरूरी
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को बूथ और वार्ड स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
ये रहे मौजूद
जनजागरण मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सांगुड़ी, प्रदेश महासचिव भागीरथी बिष्ट, प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी, प्रदेश सचिव कानू बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, समाजसेवी गोविंद बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, डॉ. मयंक भट्ट, महानगर कांग्रेस (एससी विभाग) अध्यक्ष शंकर कोहली, खजान पांडे, हेमंत साहू, मनोज भट्ट, संदीप बिनवाल, पार्षद मोना शर्मा, पार्षद मोहम्मद गुफरान, महेशानंद, पार्षद नीमा भट्ट, कमला सनवाल, रत्ना श्रीवास्तव, पुष्पा सम्मल, भगवती जोशी, राजो टंडन, मंजू पाण्डेय, मीना देवी, पुष्पा देवी, विजेंद्र चौहान, जगमोहन चिलवाल, प्रकाश पांडे, गिरीश पांडे, दीप पाठक, वीर सिंह बिष्ट, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, हेम जोशी, राजू सुयाल, रमेश नगरकोटी, हरेंद्र क्विरा, शराफत खान, रिजवान हुसैन, गोविंद बगड़वाल, रितेश जोशी, नितिन भट्ट, कैलाश साह, बबलू बिष्ट, एडवोकेट वानु कबड़वाल, रंजीत डसीला, कौशलेंद्र भट्ट, संजू उप्रेती, तस्कीन अहमद, दिवेश तिवारी, जीवन बिष्ट, चंदन भाकुनी, शुभम जोशी, अबरार सिद्दीकी, हबीबुर रहमान, हाजी इस्लामुद्दीन, प्रदीप कुमार और हर्ष पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



