रिश्ते शर्मसार: हल्द्वानी में नाबालिग मामा ने सात वर्षीया भांजी के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग मामा ने अपनी ही सात वर्षीया भांजी के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय मामा ने अपनी ही 7 वर्षीय भांजी के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय किशोरी की मां किसी काम से बाजार गई हुई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। इस पर आरोपी मामा मौके से फरार हो गया। किशोरी की मां जब घर पहुंची तो घटना का पता चला। इस पर उसने बनभूलपुरा थाना पुलिस को आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत धारा 354, 323 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440