स्व0 लेफ्टिनेंट कमाण्डर अनंत कुकरेती के परिजनों ने की राज्यपाल से मुलाकात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में स्व0 लेफ्टिनेंट कमाण्डर अनंत कुकरेती के परिजनों ने मुलाकात की। ले. कमा. अनंत कुकरेती की अक्टूबर 2021 में त्रिशुल चोटी में आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर असामयिक मृत्यु हो गई थी।
इस दौरान राजभवन परिसर स्थित शिव वाटिका में स्व0 अनंत की याद में उनके पिता जगदीश प्रसाद कुकरेती, माता मधु कुकरेती ने एक-एक पौधा लगाया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल्य प्रदेश है यहां सैनिकों का हमेशा सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्व0 अनंत को सम्मान देने के उद्देश्य से उनकी याद में पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान उनके माता-पिता ने बताया कि स्व0 अनंत आर.आई.एम.सी व एन.डी.ए के स्टूडेंट रहे और बचपन से ही पर्वतारोहण के प्रति लगाव रहा। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में चला बुलडोजर- ऊंचापुल चौराहे पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, जाम से राहत की तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440