रेंजर मदन सिंह बिष्ट द्वारा लिखित ‘जीवनदायिनी वनोषधि एवं जड़ी-बूटी’ पुस्तक का विमोचन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में वन अनुसंधान केन्द्र हल्द्वानी में कार्यरत रेंजर मदन सिंह बिष्ट द्वारा लिखित ‘‘जीवनदायिनी वनोषधि एवं जड़ी बूटी’’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 एनएस बनकोटी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 दीपा वर्मा, एनसीसी इंचार्ज डॉ. अमित सचदेवा, डॉ. ज्योति टम्टा, योगा टीचर डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. पाठक, कार्मस विभाग के डॉ. संजय खाती, डॉ0 चनियाल, डॉ. एसएन सिद्ध ने संयुक्त रूप उक्त पुस्तक का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस मौके पर प्रार्चाय प्रो. एनएस बनकोटी ने बधाई देते हुए मदन सिंह बिष्ट की लिखित पुस्तक को वनस्पति विज्ञान के बच्चों के लिए उपयोगी माना।
वन अनुसंधान केन्द्र के रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गंभीर रोगों में रामबाण साबित होने वाली जड़ी-बूटियों के संरक्षण एवं संवर्धन की किसी को कोई परवाह नहीं है। वनों में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियां जानकारी के अभाव में विलुप्त होती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुस्तक में जड़ी-बूटियों का विस्तृत रूप से उपचारात्मक विधियों का विश्लेषण करते हुए इनके संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया गया है। उन्होंने छात्रों को को जीवन में योग एवं आयुर्वेद को अपनाने का आहवान किया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित लोगों को योग प्रशिक्षिका द्वारा योगा अभ्यास करवाया गया और नित्य योग करने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में एनएसएस इंचार्ज दीपा वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनएसएस छात्र – छात्राओं एवं एनसीसी केडिट्स तथा योग के वॉलियटंर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   एक पल की चूक में उजड़ गई कई परिवारों की दुनिया, अल्मोड़ा में कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, डेढ़ साल के मासूम समेत 3 की मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440