अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखण्ड वासियों को राहत, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

सरकार के ट्वीट के अनुसार जारी लैंडलाइन नंबर- 0135, 2722100 पर कॉल और 9997954800 पर करें व्हाट्सएप

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। कोरोना संक्रमण के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से अन्य राज्यों में बड़ी संख्या फंसे उत्तराखण्ड वासियों के लिये के बड़ी राहत का समाचार हैं। उत्तराखंड सरकार ने ऐसे लोगों के लिए ट्वीट कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर संपर्क कर लोग सरकार से मदद की मांग कर सकते हैं।

सरकार के ट्वीट के अनुसार जारी लैंडलाइन नंबर- 0135, 2722100 पर कॉल और 9997954800 पर व्हाट्सएप कर लोग सरकार से मदद की मांग कर सकते है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

ज्ञात हो कि अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखण्ड वासियों के लगातार आ रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया था कि अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को प्रदेश में लाये जाने के प्रयास लगे हैं। उन्होंने प्रवासियों की दिक्कतें सुलझाने के लिए अधिकारी आलोक पांडेय को 6398500571 नंबर पर फोन करने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री के ट्वीट में यह लिखा है कि लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के कई युवा दिल्ली के गाजीपुर रैन बसेरे और अन्य जगहों पर फंसे हैं। उन्हें उनके घरों पहुंचाया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

ज्ञात हो कि बीते दिवस मंगलवार को करीब दो सौ लोगों को उनके घर पहुंचाया गया। इस स्थिति में फंसे उत्तराखंड वासियों की दिक्कतों को सुनने, सुलझाने व अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित करने के लिए उत्तराखंड के अधिकारी आलोक पांडेय को अधिकृत किया गया है।

इधर उत्तराखंड पुलिस द्वारा भी एक ट्वीट किया है। उत्तराखंड द्वारा पुलिस लाइन में कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा। इस पर यहां की जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2722100 और व्हाट्सएप नंबर 9997954800 जारी किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440