समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय में झंडा रोहण कर महान सेनानियों को किया याद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पाटी के उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद की अध्यक्षता में यहां कैम्प कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर झंडा रोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सभी महान सेनानियों को याद किया।

स्वतंत्रता दिवस हर एक भारतवासी के लिए बेहद खास दिन : शोएब अहमद
इस मौके पर सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर एक भारतवासी के लिए बेहद खास है इस दिन के लिए कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजादी दिलाई। उन्होंने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा देश की संप्रभुता को अक्षु बनाए रखने में उनको हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अख्तर अली, सलमान खान, अमन असलम, गुड्डू भाई,सलीम सैफी, ज़ीशान, मटरू भाई, रेहान, अब्दुलाह, नरसिम्हा, जुनेद, आदिल, अनस, तालिब, अमजद सहित सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी चातुर्मास 2026: इन चार माह तक पूजा-पाठ, जप, तप और दान का विशेष महत्व माना जाता है
Ad
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440