समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति 16 दिनों से लापता है। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। पुत्र ने पुलिस से पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पूर्वीखेड़ा गौलापार निवासी मोहित नेगी का कहना है कि उसके पिता कल्याण सिंह नेगी बीती 24 फरवरी को घर से बिना बताये कहीं चले गये हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया तो वह स्विच ऑफ आ रहा है। इससे परिवारजनों को अनिष्ट की आशंका सता रही है। उसने पुलिस से पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। काठगोदाम थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लापता को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस ने लापता की लोकेशन का पता लगाने के लिए उसका मोबाइल नंबर भी सर्विलांस में लगा दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












