पुलिस से लगाई लापता पति की सकुशल बरामदगी की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पुलिस से अपने लापता पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। उसका पति मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।

पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में वैलेजाली लॉज निवासी पारो ने बताया कि उसका 45 वर्षीय पति रमेश लाल मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसके चलते वह उसे घर में बंद रखते हैं। बीती 6 जून को गेट खुला होने के कारण उसका पति कहीं चला गया। उसका काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया है। उसने पुलिस से पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः पुताई का काम करने वाला निकला लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड, 24 घंटे में धरा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440