समाचार सच, हल्द्वानी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा इन दिनों शक्ति केंद्र सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। इनके माध्यम से कार्यकर्ताओं को बूथों की जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। जो वोटर लिस्ट से लेकर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे। शक्ति केंद्र कार्यशाला सप्ताह के तहत शनिवार को भाजपा ने कई शक्ति केंद्रों में सम्मेलनों का आयोजन किया। जिनके माध्यम से कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया गया।
इस क्रम में नगर मंडल के वार्ड-19 पर्वतीय मोहल्ला शक्ति केंद्र में आयोजित सम्मेलन में दर्जा राज्यमंत्री तरूण बंसल ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। इससे पूर्व उन्होंने वरिष्ठ नेता पुनीत लाल ढींगरा, शक्ति केन्द्र संयोजक अतुल जायसवाल, प्रभारी दिनेश सिंह के साथ दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
इधर इस क्रम में भाजपा नगर उत्तरी मंडल के 14 शक्ति केंद्रों रानीबाग-काठगोदाम, शीशमहल, हरिपुर कर्नल, आवास विकास, पॉलीसीट, सुभाष नगर, मल्ला गोरखपुर-सखावत गंज, मल्ला गोरखपुर-नवाबी रोड, ब्यूराखाम, ब्यूरा बंदोबस्ती, दमुआढूंगा बंदोबस्ती, जवाहर ज्योति दमुआढूंगा प्रथम, द्वितीय व मल्ली बमोरी में सम्मेलनों का समापन हो गया। नगर अध्यक्ष नवीन पंत ने बताया कि इन सम्मेलनों के माध्यम से शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक, पन्ना प्रमुख, बूथ पालक, प्रभारियों आदि का चयन किया गया। चयनित कार्यकर्ता बूथों में मतदाता सूची से लेकर बूथों की गतिविधियों व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनता तक दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। बताया कि सम्मेलनों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करना रहा।
सम्मेलन में पन्नालाल साहू, संदीप केसरवानी, रितु डालाकोटी, रेनू टंडन, देवेश अग्रवाल, मुकेश ढींगरा, राजेंद्र अग्रवाल, मनीष पाल, मंजू वार्ष्णेय, मूलचंद गुप्ता, नवीन चंद्र पाठक, आशीष मल्होत्रा, नारायण सिंह जंतवाल, हरि प्रकाश अग्रवाल, विष्णु दत्त, भारत बिष्ट, अभिनव वार्ष्णेय, विजय साहू, कपिल अग्रहरी, सूरज गुप्ता, यश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















