रेस्तरां संचालकों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे की रोकथाम के लिए पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने पर दो रेस्तरा संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। रेस्तराओं से पुलिस को अवैध शराब भी बरामद हुई है। जिस पर पुलिस ने रेस्तराओं को सीज कर दिया है। जबकि रेस्तरां संचालकों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
नशे खिलाफ अभियान के तहत एवं नशे की रोकथाम हेतु नशा करने, कराने वालों व स्मैक, चरस, अवैध शराब की तस्करी करने वालों की सूचना देने के लिए पुलिस ने व्हाट्सअप नंबर जारी किये हैं। इन नंबरों पर पुलिस को विभिन्न जानकारियां प्राप्त हो रही हैं। इन नंबरों पर दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने रेस्तराओं, होटलों व ढ़ाबों में अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने केमू स्टेशन में बिष्ट रेस्टोरेंट्स व लाला भोजनालय में अवैध रूप से शराब परोसना पाया। इस पर रेस्टोरेंट संचालक अनुराग जायसवाल पुत्र स्व. संजय कुमार निवासी किदवईनगर बनभूलपुरा व सुमित आर्या पुत्र मोहन राम आर्य निवासी हल्दूचौड लालकुआं को बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को रेस्तराओं से 22 पव्वे अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गये रेस्तरा संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। साथ ही दोनों रेस्तराओं को सीज कर दिया गया है। जबकि अवैध रूप से शराब पीने वालों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
पुलिस टीम में बनभूलपुरा एसओ सुशील कुमार, एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल अनिल शर्मा, घनश्याम, बसंत, एहसास शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















