2 वारंटी अभियुक्तो को ऋषिकेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने वारंटीओं के विरूद्ध की गई कार्यवाही में 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा वारंटीओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए वारंटीयो/वांछितों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु ब्रीफ/आदेशित किया गया। उक्त क्रम मे गठित टीम के द्वारा वांछित वारंटी अभियुक्त भगवा उर्फ राजेश कुमार निवासी एवं मनोज पुत्र स्वर्गीय वंशराज निवासी गली नंबर 16 मीरा नगर आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून को गैर जमानती वारंट बाद संख्या-515/22 धारा 427 504 आईपीसी न्यायालय ऋषिकेश के उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक चिंतामणि मैथानी चौकी प्रभारी आईडीपीएल व कॉन्स्टेबल दुष्यंत शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल के चार सदस्य गिरफ्तार

Rishikesh police arrested 2 warranty accused

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440