रोडवेज बस चालक अपने साले के साथ कर रहा था नशे का कारोबार, हल्द्वानी पुलिस ने किया 20 लाख की स्मैक के साथ तीन को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 20 लाख की स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रोडवेज बस चालक और उसका साला भी शामिल है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

नशा तस्करी का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने किया। बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे ’मिशन ड्रग फ्री देवभूमि-2025 को सार्थक करने की दिशा में जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाल उमेश कुमार मलिक और एएनटीएफ प्रभारी बलवंत सिंह कंबोज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर के मोतिया तिराहे लाइन तिराहा के पास, गन्ना सेंटर क्षेत्र में बीती शाम को चैकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को मोटरसाइकिल में स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   नई कार की खुशियां मातम में बदलीं, नानकमत्ता हाईवे पर दर्दनाक हादसे में शिक्षक और व्यापारी की मौत

अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस द्वारा 223 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी’ में ’एन०डी०पी०एस० एक्ट’ के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। पकड़े गए तस्करों में चरणजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी दूधियानगर, वार्ड न० 4 रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, मनीष कुमार पुत्र सेवा राम गंगवार निवासी बरगवां, रसूलपुर, बहेड़ी, बरेली यूपी, हाल निवासी सीएमडी कॉलोनी, देवलचौड़ हल्द्वानी और रिंकू कश्यप पुत्र ओम प्रकाश कश्यप निवासी नाथपुर अंगदराय, दातागंज, बदायूं यूपी बताए गए। इनके कब्जे से बाइक संख्या UK 06 AY 8693 भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें -   ईंधन बचाने के लिए डीएम खुद उतरे सड़क पर, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश

अभियुक्त स्मैक को दातागंज बदायूं यूपी से बिट्टू नाम के व्यक्ति से खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहे थे। मनीष और चरणजीत आपस में साला और जीजा हैं। मनीष हल्द्वानी रहता है जिसे आरोपी रिंकू बदायूं से स्मैक लेकर रुद्रपुर निवासी चरणजीत सिंह (जो रुद्रपुर से बदायूं की रोडवेज का चालक है) के साथ मिलकर स्मैक को हल्द्वानी लाते हैं और बेचते हैं। पुलिस टीम में उपरोक्त के अलावा टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी, कांस्टेबल नवीन राणा, नवीन कुमार, अमनदीप, अरविंद कार्की, राजेंद्र जोशी, सोनू सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440