ऑनलाइन बुकिंग की योजना पर काम कर रहा रोडवेज प्रबंधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अब उत्तराखंड में रोडवेज प्रबंधन भी बसों की ऑनलाइन बुकिंग की योजना पर काम कर रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनजर फिलहाल वॉल्वो समेत सभी बसों की ऑनलाइन बुकिंग पर रोक लगाई गई है लेकिन अब जबकि रेलवे ने ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत कर दी है तो रोडवेज प्रबंधन बसों की ऑनलाइन बुकिंग किए जाने की योजना पर काम कर रहा है।

परिवहन निगम प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही शासन से सुझाव मांगा जाएगा उम्मीद है यदि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 15 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील दी जाती है तो एक दिन पूर्व बसों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए विंडो खोली जा सकती है। बता दें कि फिलहाल कोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते बसों की ऑनलाइन बुकिंग ठप कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग को लेकर फिलहाल अभी कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन इस संबंध में जल्द ही शासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा जाएगा। यदि राज्य सरकार केंद्र द्वारा सरकार की ओर से लॉकडाउन में छूट भी दी जाती है और बसों के संचालन की अनुमति जाती है तो 14 अप्रैल से बसों की ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत की जा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन की वजह से राज्यभर में 1634 बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है और तमाम बसें वर्कशॉप व तमाम डिपो में खड़ी कर दी गई हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440