रोटी बैंक हल्द्वानी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रोटी बैंक हल्द्वानी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा नीम करोली महाराज की असीम कृपा से इस भंडारे में करीब 3000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करवाते हुए कहा कि कैंडी सौरभ होटल और उनके परिचित होटलों से रात्रि में गरीबों को खाना खिलाने को रोटी बैंक को प्रतिदिन खाना दान स्वरूप दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

रोटी बैंक संस्थापक तरुण सक्सेना ने सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा उक्त मदद से अन्नदान के प्रति लोग जागरूक होंगे। उन्होंने बताया कि रोटी बैंक का उद्देश्य है कि रात को गरीब व असहाय लोग भूखें ना सोये। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षाें से रोटी बैंक रात्रि में लोगों द्वारा दिये बचे हुए स्वच्छ खाना गरीब व असहाय लोगों खिला रहे हैं। इससे अन्न की बर्बादी भी रूकेंगी। उन्होंने बताया कि रोटी बैंक हर महीने में हल्द्वानी महानगर में दो बार विशाल भंडारे का आयोजन करेंगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440