बदमाश बेखौफ, दिन-दहाड़े युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

19 दिन बाद फिर नैनीताल जिले में गोलीकांड, क्षेत्र में फैली सनसनी

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल जिले में बदमाश इतने बेखौफ हो गये हैं। जनपद पुलिस की लचर कार्य प्रणाली से बदमाशों के हौलसे भी बुलंद हो गये। बदमाशों ने गुरूवार को भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास जंगल में एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। दिन-दहाड़े हुई इस गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने मृतक की पहचान इंदिरानगर हल्द्वानी निवासी नाजिम से की है। इधर पुलिस घटना के समय मृतक के पास मौजूद युवती से बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का मानना हैं कि युवती से पूछताछ में हत्यारों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं।

गौरतलब है कि ढाई सप्ताह पूर्व नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर में दिनदहाड़े प्रोपटी डीलर भूपेन्द्र पाण्डे ऊर्फ भूपी पांडे को दो लोगों ने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी। उत्तराखण्ड में अपराधी कितने बेखौफ है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है अभी इस कांड को 19 दिन भी नहीं बीते थे कि गुरूवार को बदमाशों ने उक्त घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा निवासी घटना के समय मौजूद युवती नाजिम से 15 सालों से प्रेम संबंध में थी और 2 वर्ष पूर्व इन दोनों ने विवाह कर लिया था। खबर यह भी कि नाजिम का 28 नवंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा की रहने वाली युवती से भी निकाह हुआ था। नाजिम शादी के बाद भी पूर्व प्रेमिका से मिलता था। इधर नाजिम के बड़े भाई राजू ने बताया है कि नाजिम हल्द्वानी के एक रेडीमेड गारमेंस की दुकान में कार्य करता था। गुरूवार को नाजिम लगभग प्रातः 11 बजे घर से निकला था। राजू ने बताया कि घटना के समय मौजूद युवती द्वारा दी सूचना पर ही वह घटना स्थल पहुंचे थे।

उधर घटना के समय नाजिम के साथ मौजूद युवती के अनुसार नाजिम के साथ भीमताल सलड़ी के पास सड़क के किनारे बैठे थे। तभी अचानक एक युवक उनके पास आया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिस पर नाजिम ने उसका विरोध किया तो युवक ने फोन करके दो अन्य युवकों को बुला लिया। और तीनों युवकों ने नाजिम के साथ गाली गलौज के साथ पिटाई भी की। इस दौरान तीनों में से एक युवक ने रिवाल्वर निकाली ली और नाजिम पर फायर कर दिया। घटना के बाद बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गये है।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सूचना पर घटना स्थल पर पूरी टीम के साथ पहुंचे पुलिस कप्तान सुनील कुमार मीणा घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एसपी नैनीताल राजीव मोहन सहित एसओजी टीम को मामले की छानबीन के लिए लगाया गया है। फिलहाल पुलिस टीम काठगोदाम से लेकर भीमताल तक के सभी बड़े पॉइंट पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इधर एसएसपी सुनील कुमार मीणा कहा है कि इस घटना का खुलासा शीघ्र ही कर लिया जाएगा। वहीं सूत्रों के अनुसार यह पता चल रहा है कि मामला आपसी रंजिश का है जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला भी शामिल है। फिलहाल घटना के समय मौजूद युवती की कहानी पुलिस को झूठी लग रही हैं। और पुलिस पूछताछ के दौरान उक्त युवती खंगाल रही हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440