हल्द्वानी केे हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में हुआ बवाल, अफवाहों के चलते सड़कों पर उतरा लोगों का हुजूम

खबर शेयर करें

-मस्जिद में मौलाना की स्वास्थ्य जांच को लेकर हुआ विवाद
-प्रशासन व स्थानीय लोगों की बैठक के बाद मामले पर पाया काबू

समाचार सच, हल्द्वानी। अफवाहों के चलते हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में रविवार को दिन में जमकर बवाल मच गया। इस दौरान लॉकडाउन को तोड़ते हुए लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर गया। मामले को भांपते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारीमय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। भारी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। ज्ञात हो कि मस्जिद में मौलाना की स्वास्थ्य जांच को लेकर स्वास्थ्य टीम पहुँची थी, लेकिन अफवाहों के चलते पुलिस के संग लोगों का विवाद हो गया।

इधर देर सायं इस मामले पर प्रशासन व जिम्मेदार लोगों के बीच चली कई घंटों की बैठक में तय हुआ है कि-
-धर्म-स्थल की बेअदबी वाली बात अफवाह थी।
-जिस नागरिक का भी कोरोना टेस्ट होगा उठाए 24 घन्टे के लिए हॉस्पिटलाइज़ किया जायेगा और पोसिटिव आने पर आइसोलेशन और निगेटिव आने पर घर पर रह कर ही क्वारंटाइन किया जायेगा।
-सभी उलेमाओं का कोरोना टेस्ट किया जायेगा। कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन किया जायेगा, अन्यथा घर भेज दिया जायेगा।
-बनभूलपुरा क्षेत्र 14 अप्रैल तक पूरा सील पहले की तरह ही रहेगा।
-लॉकडाउन का पूर्व की भांति ही पालन किया जाएगा।

गौरतलब है कि नैनीताल जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या दस पहुँच चुकी है। जमातियों और उनके सपंर्क में आए यह सभी लोग मुस्लिम बहुल इलाके बनभूलपुरा के निवासी है। कोरोना वायरस संक्रमण के डर से डीएम के आदेश पर पूरे क्षेत्र को सील किया गया है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर प्रतिदिन लोगों की जांच की जा रही है। एलआइयू व पुलिस द्वारा जमातियों के सम्पर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित किये जाने के बाद रविवार को दिन में पुलिस टीम लाइन नंबर आठ स्थित बंजारन मस्जिद पहुंच गयी। इन मौलाना को जांच करने के बाद शहर से दूर लामाचौड़ स्थित एक शिक्षण संस्थान में क्वारंटाइन किया जाना था। लेकिन क्वारंटाइन का विरोध करने पर पुलिस जब समझाने लगी तो मामला बिगड़ गया और बवाल शुरू हो गया। इस दौरान लॉकडाउन को तोड़ते हुए भारी संख्या लोग सड़कों पर उतर गये और पुलिस-प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बवाल के दौरान सामूहिक दूरी की भी खूब धज्जियां उड़ती देखी गयी। इस समय किसी को भी कोरोना बीमारी का डर नहीं देखा गया।

इधर मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, पुलिस फ़ोर्स के अलावा पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंच गये और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। लगभग कई घंटो के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। फिलहाल संवेदनशील इलाका होने की वजह से फोर्स को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440