समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महासभा के गणेश महोत्सव में आज का विशेष आकर्षण रन फॉर गणेशा प्रतियोगिता रही। जिसमें 15 वर्ष से ऊपर के 58 नवयुवक व 18 नवयुवतियों ने भाग लिया। दौड़ को बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकूनी द्वारा हरी झंडी दिखाई गयी। इस अवसर पर उन्होनंे सभी से अनुरोध किया कि आप नशा न करे व न ही किसी को करने दे तभी आज की पीढ़ी देश समाज के लिए अपना योगदान समर्पित कर सकते हैं ये दौड़ रामलीला मैदान से शुरू होकर शौरभ होटल से ठंडी सड़क होते हुए पुन रामलीला मैदान में संपन्न हुई जिसमें –
पुरुष वर्ग में – प्रकाश भट्ट, रंजीत सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, राज कश्यप, प्रकाश उप्रेती
महिला वर्ग में- आशा बिष्ट, पायल कश्यप, पलक कश्यप, यमुना बिष्ट, नीमा राय
ये प्रतिभागी सफल हुए राज कश्यप, पायल कश्यप, पलक कश्यप,व नीमा राय शौर्य एकेडमी के विद्यार्थी ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वैश्य महा सभा के अध्यक्ष आलोक शारदा कोषाध्यक्ष देवेन्द्र केसरवानी , संदीप गुप्ता, देवेश अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, अतुल जायसवाल,कपिल अग्रहरि, खेमराज साहू, लव मित्तल, नितेश देवल, अनुज देवल, मुकेश केसरवानी, विजय गुप्ता, राजेश साहू, नीशुल अग्रवाल समेत अनेकों अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वही दोपहर में चित्र कला प्रतयोगिता का आयोजन किया गया जिसके संयोजक नीरज प्रभात गर्ग ने बताया कि ये प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई है । सब जूनियर वर्ग जिसमें 1जे क्लास से 5जी क्लास के 125 बच्चो ने गणपति का सुन्दर चित्र बनाए व जूनियर वर्ग क्लास 6जी से 8जी क्लास के 172 बच्चो ने व सीनियर वर्ग में 9जी क्लास से उच्च शिक्षा तक के 78 बच्चो ने प्रतिभाग लिया इन दोनों वर्गों की थीम पर्यावरण संरक्षण पर आधारित थी जिसमे सभी ने बहुत उच्च कोटि की चित्र कला का प्रदर्शन किया व सभी को वैश्य महा सभा के अध्यक्ष आलोक शारदा महिला अध्यक्ष पूनम अग्रवाल द्वारा प्रमाण पत्र देकर सभी बच्चो को सम्मानित किया गया इस अवसर पर सुषमा वार्ष्णेय, सीमा देवल,वेद प्रकाश, संजय गोयल, राज जायसवाल, अक्षत मित्तल, गीता अग्रवाल, कपिल अग्रहरि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांध्य कार्यकम की आरंभ राजेन्द्र भट्ट शास्त्री के श्री मुख से धार्मिक प्रवचन द्वारा हुआ उसके उपरांत महर्षि विद्या मंदिर के बच्चो द्वारा श्री मती वर्तिका उपाध्याय के निर्देशन में गंगावतरण,व गणेश वंदना,व समुद्र मंथन का साजिव प्रस्तुति दी गई उसी क्रम में एल. जी. संगीत एकेडमी के विद्यार्थी द्वारा गणेश जन्म नृत्य वाटिका का सुन्दर प्रस्तुति दी गई जिसमें बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया सुरभि पंत के द्वारा भजन संध्या मे राम रमाया संत पंचायतन पर प्रस्तुति दी गई जिसको सुन वह उपस्थित भक्त जनों ईश्वर की भक्ति में तलिन हो गए, यश डांस एकेडमी के विद्यार्थी द्वारा गणेश वंदना,व स्वर साधना,व महावर महिला समाज द्वारा देवा हो देवा गणपति देवा पर सुन्दर प्रस्तुति दी गई उसी क्रम में भारत विकास परिषद् द्वारा देश भक्ति पर भाव भगिम की प्रस्तुति दी गई सुजाता नृत्यालय के छोटे छोटे बच्चो द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्ष आलोक शारदा महामंत्री भवानी शंकर नीरज देवेन्द्र केसरवानी महिला अध्यक्ष पूनम अग्रवाल महा मंत्री सुषमा वार्ष्णेय द्वारा बच्चो को पुरस्कार प्रदान किया गया।
आज का मंच संचालन भुवनेश गुप्ता, व सुरेश केसरवानी द्वारा किया गया व ग्रीन रूम की व्यवस्था में निशुल अग्रवाल जी उपस्थित रहे ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात महा आरती की गई जिसमें लालकुआ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंदर पाल सिंह रौतेला, बद्री प्रसाद गुप्ता, अक्षत अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, सचिव भारत विकास परिषद, नीमा अग्रवाल राष्ट्रीय सेविका समिति, एक दिशा संस्था से करुणा पाल एस डी एम मनीष सिंह,सुमित केसरवानी, राजेश साहू विनीत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनोज जायसवाल, अश गुप्ता संतोष केसरवानी,,अनेकों अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



