साजू का हत्यारा निकला ऐंबुलेंस चालक

खबर शेयर करें

-शराब के नशे में साजू को फेंका था खाई में

समाचार सच, हल्द्वानी। आखिरकार पुलिस ने जांच पड़ताल से साजू की मौत के रहस्य से पर्दा उठ ही गया। इस मामले में हत्यारा ऐंबुलेंस चालक निकला। आरोपी ने शराब के नशे में साजू को खाई में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी ऐंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

ज्ञात हो कि विगत 23 फरवरी को सुबह किदवई नगर निवासी 26 वर्षीय साजू पुत्र हफीज खान घर के पास रहने वाले अपने रिश्तेदार दानिश पुत्र इकबाल के साथ उसकी ऐंबुलेंस में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने 27 फरवरी को बनभूलपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उसका शव 29 फरवरी को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र से बरामद हुआ। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने ऐंबुलेंस चालक दानिश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान दानिश के बार-बार बयान बदलने से पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने उस मरीज के परिवारजनों से भी पूछताछ की जिन्हें घटना वाले दिन ऐंबुलेंस से पिथौरागढ़ छोड़ने गया था।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शनिवार को इस मामले में जानकारी देते हुए एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की शराब के नशे में साजू से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। उसने शराब के नशे में हुई धक्का-मुक्की के दौरान साजू को खाई में धक्का देने की बात कबूल ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना के बाद फेंकी गई मृतक की चप्पल भी सलड़ी के पास जंगल से बरामद कर ली हैं। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440