हल्द्वानी महानगर के इन जगहों पर भी लगेंगे सेनिटाजेशन चैम्बर…

खबर शेयर करें

प्रथम चरण में डीएम कैम्प कार्यालय, एसटीएच, नवीन मण्डी में लगे सेनिटाजेशन चैम्बर

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण से ड्यूटी पर लगे अधिकारियों,कर्मचारियों तथा आने वाले लोगों को पूर्ण रूप से सेनेटाइज करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने अभिनव पहल की है। हल्द्वानी महानगर में प्रथम चरण में नवीन मण्डी, जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय तथा सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में सेनिटाजेशन चैम्बर लगाकर सक्रिय कर दिये गये हैं। जबकि द्वितीय चरण में मिनी स्टेडियम हल्द्वानी, कोरेनटाइन सेन्टर मोतीनगर, मेडिकल कालेज, सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय, महिला अस्पताल था ललित आर्य महिला इन्टर कालेज में सेनिटाइजेशन चैम्बर लगाये जायेंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिले के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर कोरोना संक्रमण में अपनी डयूटी निभाते हुये दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।

उन्होंने बताया कि इन सेनिटाजेशन चैम्बरों से बडे पैमाने पर लोगों को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर आने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों काश्तकारों, व्यापारियों तथा मरीजों का सेनीटाइजेशन किया जा सकेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440