संस्कृत भाषा हमारे व्यक्तित्व में गुणों का करता हैं विकास : तन्मय रावत

खबर शेयर करें

संस्कृतभारती कुमाऊं सम्भाग द्वारा आयोजित आवासीय शिविर के तीसरे दिन शिविरार्थियों ने लिया संस्कृत का विशेष ज्ञान

समाचार सचए हल्द्वानी। संस्कृतभारती कुमाऊं सम्भाग द्वारा यहां श्रीराम मन्दिर धर्मशाला में आयोजित दस दिवसीय आवासीय शिविर के तीसरे दिन शिविरार्थियों ने संस्कृत का विशेष ज्ञान प्राप्त किया।

शिविर के तीसरे दिन का शुभारम्भ मुख्यअतिथि वार्ड नंण् 16 के पार्षद तन्मय रावत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर श्री रावत ने अपने सम्बोंधन में कहा कि संस्कृत भाषा को आज हर जाति समुदाय व धर्म के लोग सीख रहे हैंए यह भाषा पूरे विश्व को अपनी वैज्ञानिकता से आकर्षित कर रही हैए संस्कृत ग्रंथों में निहित ज्ञान को लेकर आज यूरोपीय देश अनुसंधान कर रहे हैं। उनका कहना था कि संस्कृत भाषा हमारे व्यक्तित्व में गुणों का विकास करत हैं।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शिविर में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रताप सिंह ने शिविरार्थियों को संस्कृत के विषय पर विभिन्न जानकारियां दी।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

वर्गाधिकारी कैलाश पंत ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया। जबकि विभाग संयोजक डॉ0 चन्द्रप्रकाश उप्रेती ने अतिथि परिचय व सत्र का संचालन किया। साथ ही प्रान्ताध्यक्षा श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने अतिथियों व आगुन्तकांे का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती आरती पंतए तनुजा जोशीए उमा सैनीए वर्ग शिक्षक जगीदश जोशीए मनोज पाण्डेयए डॉ0 कमल बेलवालए अभिषेक परगाईए सुशील लोहनी आदि संस्कृत प्रेमी उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440