सारथी फाउंडेशन ने दीपावली का सामान एवं मिठाई बांट कर गरीब परिवारों के साथ मनायी दीवाली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन ने गरीबों संग दीवाली मनाई। समिति नै राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर गरीब परिवारों के संग दीपावली का सामान एवं मिठाई बांट कर उनके साथ दीपावली मनाई। साथ ही पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के तहत सभी को सारथी थैला भी दिया गया। इस अवसर पर सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि सारथी हमेशा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को समाज के साथ जोड़ने की इस मुहिम में हमेशा आगे रहता है और भविष्य में भी रहेगा।
सारथी फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने बताया कि टीम द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हम लगातार गरीबों की मदद करते रहेंगे और अपने परिवार से पहले समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ सर्वप्रथम इस त्योहार को मनाना चाहिए और उसी तरीके से हमें गरीबों के साथ दिवाली भी माननी चाहिए। साथ ही उन्होंने सारथी परिवार के सभी सदस्यों और समस्त जनता को दीपावली की बधाई भी दी।
कार्यक्रम में नवीन पंतए सुमित्रा प्रसादए ज्ञानेंद्र जोशीए प्रदीप सब्बरवालए दिशांत टंडनए गिरीश चंद्र लोहनीए जाकिर हुसैनए मनीष पंतए दीप्ति चुफालए नीलू नेगीए दीक्षा पांडे पंतए आनंद आर्यए राजेश भारद्वाजए संदीप बिनवालए कैलाश चंद्र जोशीए देवीदत्त सुयालए कैलाश बाल्मिकीए डीएस नयालए संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   २९ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440