शनिवार के दिन किए जाने वाले इस उपाय से आप शनि की कुदृष्टि से बच सकते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। अगर आप शनि की कुदृष्टि से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके ऊपर शनि देव का आशीर्वाद बना रहे तो शनिवार के दिन इस खास पेड़ की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वह कौन सा पेड़ है इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे।

शमी के पेड़ की पूजा
अगर कोई व्यक्ति शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करता है, तो इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं, और कुंडली में मौजूद अशुभ शनि ग्रह की स्थिति शुभ होने लगती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शमी के वृक्ष में शनि देव का वास होता है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मन लगाकर करें पूजा
जो व्यक्ति शनिवार के दिन मन लगाकर शनि देव और शनि के वृक्ष की पूजा करता है, शमी के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करता है। उसे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और उसके सारे दुख कम होने लगते हैं।

भगवान शिव की मिलती है कृपा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी के पेड़ से भगवान शिव का भी संबंध है। जो व्यक्ति शनिवार के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करता है उसे महादेव और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सरसों के तेल का दीपक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति शनिवार के दिन शमी के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलता है उसे शनि की साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

दूर होगी आर्थिक तंगी
अगर शनिवार के दिन जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और शमी के वृक्ष की जड़ में एक सुपारी और सिक्का अर्पित कर दें, तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और अगर शमी की जड़ में काली उड़द चढ़ाते हैं तो कर्ज से छुटकारा मिलता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440