प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के तहत योजनाएं अत्यंत ही महत्वपूर्ण, जिनका समय से पूर्ण होना अति आवश्यक: डॉ0 एसएस संधु

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सोमवार को सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के तहत योजनाएं अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिन्हें समय पर पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है।

तपोवन विष्णुगाड परियोजना के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने एनटीपीसी को इसके संचालन सहित सभी सभी स्टेप्स की टाईमलाईन निर्धारित करते हुए योजना को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया जाए कि प्रत्येक कार्य के लिए जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी को सभी भूमि हस्तांतरण और आवश्यक खनन स्वीकृतियों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंडिंग कार्यों के निस्तारण के लिए प्रोएक्टिव होकर समीक्षा किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को आपसी सहयोग से सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभाते हुए कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को परियोजना से प्रभावितों की समस्याओं के निस्तारण की शीघ्र व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रभावितों को कॉन्फिडेंस में लेकर उनके समस्याओं के निस्तारण हेतु हर संभव सहायता देनी है। परियोजना से विस्थापितों को जिस जगह शिफ्ट किया जा रहा है, उस जगह सभी आवश्यक सुविधाएं भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। रुड़की देवबंद नई रेलवे लाईन प्रोजेक्ट में भी तेजी लाते हुए सभी आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया दिसंबर अंत तक पूर्ण कर ली जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्रीमती सौजन्या एवं डॉ. रंजीत सिन्हा सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440