उत्तराखण्ड के 12वीं तक स्कूल रहेंगे अगले आदेशों तक बंद, शासन से जारी हुए आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के अन्तर्गत संचालित कक्षा 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थानों (शासकीय/अशासकीय (सहायता प्राप्त)/निजी शिक्षण संस्थान) का भौतिक रूप से संचालन अगले आदेशों तक बंद रहेगा। उक्त आदेश रविवार की देर सायं प्रदेश संयुक्त सचिव जे0एल0 शर्मा ने जारी किये हैं। आदेश में यह कहा गया है कि शिक्षण कार्य का संचालन पूर्व की भांति ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगा। आपको बता दें कि विगत 16 जनवरी तक राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। रविवार को आदेश की समय अविधि पूरी होने के बाद नया आदेश जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंडः मारपीट के बाद अजय नौडियाल को मिला प्रमोशन का तोहफा, बनाए गए प्रारंभिक शिक्षा के स्थायी निदेशक

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश देखिये:

यह भी पढ़ें -   आमलकी एकादशी 2026: इस दिन भगवान विष्णु पर पीले चंदन, तुलसी और शंख का करें उपाय, चमक उठेगी किस्मत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440