स्कूटी सवार उचक्कों ने मोबाइल झपटा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्कूटी सवार उचक्के युवक का मोबाइल झपट कर फरार हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रौशिला, हैड़ाखान निवासी अक्षय आर्या बीती 12 मार्च को यहां बाजार में अपनी भाभी के साथ आया था। भाभी को छोड़ने के बाद जब वह रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था तभी केमू स्टेशन के पास स्कूटी सवार दो युवक उससे मेडिकल स्टोर का पता पूछने लगे। इस बीच मौका पाकर एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गये। उसने स्कूटी सवारों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उचक्कों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440