कार की नंबर प्लेट लगी स्कूटी को किया पुलिस सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कार का नंबर प्लेट लगी स्कूटी को पुलिस ने सीज किया है। जबकि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार यातायात नियमों के पालन व शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर बीती देर शाम सिंधी चौराहे में चैकिंग की जा रही थी। इस बीच स्कूटी संख्या यूके 04के-0551 को रोक कर चालक से कागजात दिखाने को कहा गया तो वह सकपका गया। जब पुलिस ने चालान काटने के लिए ई-चालान मशीन में स्कूटी का नंबर डाला तो वह कार का होना मिला। इस पर चालक कासिम पुत्र अब्दुल रसीद निवासी बेकरी के पास लाईन नम्बर 10 बनभूलपूरा को हिरासत में ले लिया गया। जबकि स्कूटी को सीज कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें -   जेईई एडवांस्ड 2026 में एपीएस के दो छात्रों ने हासिल की सफलता, विद्यालय का बढ़ाया मान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440