भाभी को घर में अकेला देख बिगड़ी देवर की नियत, चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, उधमसिंह नगर/किच्छा। उधमसिंह नगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में भाभी ने अपने देवर के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसको आरोप है कि घर उसे अकेला देख उसका देवर घर में घुस गया और चाकू की नोक पर डरा धमका के उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने तहरीर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज की कारण प्रताड़ित करना का भी आरोप लगाया है।

थाने में दी तहरीर में पीड़िता का कहना है कि पति शराब व जुआ का आदी है। विगत 25 जून 2022 उसका पति अपने कार्य पर गया हुआ था और उसके दोनों बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। इसका फायदा उठा कर उसका देवर घर में घुस गया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चीखने पर देवर ने उसका गला दबा और वह बेहोश हो गयी। जब उसे होश आया तो घटना की जानकारी अपने पति व ससुराल वालों को दी, परन्तु ससुराल वालों ने पीड़िता को अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर में यह भी बताया है कि उसका निकाह दिनांक 24 अप्रैल 2016 को हुआ था। कुछ समय बाद उसका पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी ने उसके साथ मारपीट कर दहेज की कारण प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बीती 16 जुलाई 2022 उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर तलाक दे दिया। इसके पश्चात पीड़िता अपने मायके आ गयी। इधर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440