नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता की शिवानी का जवाहर नवोदय में चयन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं (रिम्पी बिष्ट)। पत्रकार मोहन जोशी की बिटिया शिवानी जोशी का जवाहर नवोदय सुयालबाड़ी में कक्षा 9 में चयन हो गया है वह द न्यू स्कॉलर एकेडमी हाईस्कूल बिंदुखत्ता की छात्रा है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश जोशी ने बताया कि इन्द्रानगर द्वितीय निवासी शिवानी सुपुत्री मोहन चंद्र जोशी का जवाहर नवोदय सुयालबाड़ी नैनीताल के लिए कक्षा 9 में चयन हो गया है।

उन्होंने बताया शिवानी पढ़ाई में काफी होनहार है वह कक्षा एक से ही विद्यालय में टॉपर रही है। उन्होंने कहा विद्यालय में प्रतिवर्ष बच्चों का चयन होता रहता है यहां अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी छात्रों को दिए जाते हैं। शिवानी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ,ग्रामीणों एवं मीडिया कर्मियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें -   UKPSC में हल्द्वानी की वर्षा जोशी का जलवा, प्रदेश में हासिल की दूसरी रैंक

इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका,पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री
हेमन्त द्विवेदी, नगर पंचायत लालकुआं चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, रामबाबू मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य ड़ॉ मोहन सिंह बिष्ट, कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालकोटि, पीसीसी सदस्य किरन डालाकोटी, पंखुड़ियाँ संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, ग्राम प्रधान हरेन्द्र आसगोला, राजेन्द्र सिंह खनवाल, पवन सिंह चौहान, विद्यालय की प्रबंधक शशि जोशी,प्रधानाचार्य मुकेश जोशी, अध्यापक गणेश सिंह, पवन भट्ट, विजय कुमार, ज्योति जोशी, मंजू लोहनी अन्नु गढ़िया, पुष्पा बिष्ट, प्रीति, नेहा चन्याल, दीपा परिहार समेत समस्त विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं। इधर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी तथा कोचिंग सेंटर के संचालक ललित बडसलिया ने भी शिवानी को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इधर शिवानी ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर समाज व देश की सेवा करना चाहती है।

यह भी पढ़ें -   बेरीनाग के दो युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, राजकुमार बने उप शिक्षा अधिकारी और विनोद बने राज्य कर अधिकारी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440