समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी शुऐब अहमद कहना था कि राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जनहित के सोचने के स्थान पर स्वयं का स्वार्थसिद्धि पर तुले हुए हैं। समर्थकों के साथ जनसम्पर्क करते हुए उन्होंने मतदाताओं से अपील की। उनका कहना था कि राज्य की जनता समाजवादी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। आगामी 14 फरवरी को राज्य की जनता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में ही मतदान करने की अपील करी। शुएब अहमद द्वारा आज मलिक का बगीचा, इन्द्रानगर, काबुल का बगीचा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













