समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अफसर ओम प्रकाश प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आज उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में मुख्य सचिव पद पर तैनात उत्पल कुमार सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। 1987 बैच के उत्तराखंड के आईएएस अफसर ओम प्रकाश वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पद पर हैं। कार्मिक विभाग के आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को वे कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।14 मई 1962 को जन्मे वरिष्ठ आईएएस अफसर ओम प्रकाश मूल रूप से बौंसी, जिला बाँदा (बिहार) के रहने वाले हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



