देहरादून के चूना भट्ठा क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित चूना भट्ठा इलाके में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, चूना भट्ठा के पास पुराने खंडहर के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल मृत महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है और शव करीब तीन से चार दिन पुराना हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महिला का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल सहित पुलिस के कई अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440