हल्द्वानी में सनसनीः नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। थाना बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 चौराहा के पास स्थित एक गंदे नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच में शव के मुंह पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया होगा। शव कई घंटों से पानी में रहने के कारण फूल चुका है, जिससे उसकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है। पुलिस अब शव की शिनाख्त करने और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440