किच्छा में सनसनीः बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, पहचान बनी चुनौती

खबर शेयर करें

समाचार सच, किच्छा। क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बैराज के पास नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। वह पूरी तरह सड़-गल चुका था और कंकाल जैसी स्थिति में मिला, जिससे उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों में भी इस घटना को लेकर दहशत का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आठवें दिन मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा कन्या पूजन के साथ की जाती है, जानिए कैसे होती है मां की पूजा

प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शव के पास से कोई भी पहचान संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे जांच और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर सिडकुल में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस-पहचान अब तक नहीं

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के साथ-साथ डीएनए जांच के लिए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440