रुद्रपुर में सनसनी — दुकान के अंदर कनपटी पर गोली से घायल युवा कारोबारी, CCTV बंद… साजिश या हादसा?

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर के सिविल लाइन क्षेत्र से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात एक युवा कारोबारी अपनी ही दुकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी दिवंगत अनिल चावला के 25 वर्षीय बेटे ध्रुव चावला सिविल लाइन में “शू विला” नाम से जूतों की दुकान अपने पार्टनर हरजिंदर के साथ संचालित करते हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे ध्रुव ने अपनी मां से फोन पर बात कर जल्द घर लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार चिंतित हो गया।

यह भी पढ़ें -   CM धामी के आदेश पर एक्शन तेज: उधम सिंह नगर में अवैध मजारों पर चला हथौड़ा

परिजनों के कहने पर जब पार्टनर हरजिंदर दुकान पर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। ध्रुव दुकान के भीतर खून से लथपथ बेसुध पड़े थे और उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बढ़ा ‘जंगली खतरा’! 27 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, सांसद अजय भट्ट ने दिए सख्त आदेश

मौके पर पहुंचे प्रशांत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई— घटना के समय दुकान के CCTV कैमरे बंद थे, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस आत्महत्या, हादसा या आपराधिक साजिश— सभी एंगल से जांच कर रही है।

फिलहाल इस घटना ने शहर के कारोबारी वर्ग में डर और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440