समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में देह के सौदागर सक्रिय हैं। यहां अब स्पा-होटल में नहीं किराए के घर लेकर सेक्स रैकेट चलाये जा रहे है। पुलिस ने यहां दून के सत्य विहार कॉलोनी में एक घर में दबिश दी, जहां तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने इस मामले में मौके से दो पीड़िताओं को रेस्क्यू किया। जबकि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि जांच यह बात सामने निकल के आई है कि एक महिला और उसके साथ तीन पुरुष लगातार वॉट्सएप और सोशल मीडिया साइट के जरिए लोगों के संपर्क में थे। शाम होते ही अनैतिक कार्य के लिए होटल व स्पा में लड़कियों को भेजा जाना था। जब पुलिस ने दबिश दी, तब आरोपी लड़कियों को भेजने की तैयारी कर रहे थे, फोन पर रेट तय कर रहे थे। आरोपियों ने दो फ्लैट किराये पर लिए हुए थे, जहां वो गंदा काम कर रहे थे। बाहर के राज्यों से लड़कियों को लाकर उनसे देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो पीड़िताओं को रेस्क्यू किया। जबकि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में राजू उम्र 26 साल, राहुल पाटिल उम्र 29 साल, मोनिश उम्र 21 वर्ष और रानी गुप्ता उम्र 24 साल शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



