शहीद देवेंद्र और अमित को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

खबर शेयर करें

-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग और पौड़ी में दोनों शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित
-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए मुठभेड़ में हुए थे शहीद

समाचार सच, रुद्रप्रयाग/पौड़ी/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए जवान अमित कुमार की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान अमित कुमार को रांसी, पौङी में अंतिम सलामी दी।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए जवान देवेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से आज गुप्तकाशी लाया गया जहां मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को अंतिम सलामी दी। गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्री मनोज रावत ने भी शहीद देवेंद्र को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव के लिए सेना के वाहन से ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है, सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, सी एम ओ डॉ एस के झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के शहीद जवान अमित की शादी छह माह बाद अक्तूबर में होनी तय हुई थी, लेकिन उससे पहले ही उसने भारत मां की सेवा में अपनी जान न्योछावर कर दी। रविवार को कुपवाड़ा में शहीद हुए जवान अमित अण्थवाल का पार्थिव शरीर आज पौड़ी के रांसी स्टेडियम पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्य मंत्री राजेंद्र अण्थवाल, डीएम धीरज सिंह सहित अन्य लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पुलिस व सेना के जवानों ने शहीद को सलामी दी। शहीद जवान अमित अण्थवाल पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के कोला गांव के थे व दो बहनों के इकलौता भाई थे। शहीद की जुलाई 2019 में सगाई हुई थी। अक्टूबर 2020 में शादी तय हुई थी।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए रुद्रप्रयाग जिले के हवलदार देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से आज सुबह गुप्तकाशी पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह और केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने उन्हें चारधाम हेलीपैड पर श्रद्धांजलि दी। रुद्रप्रयाग जनपद के तिनसोली गांव निवासी जवान देवेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह पैरा मिलिट्री में थे। उनका परिवार ऋषिकेश में रहता है। जबकि माता-पिता गांव में रहते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440