उत्तराखंड में शादीशुदा महिला शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की पोर्नोग्राफी वीडियो

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के दून की एक शादीशुदा महिला ने ऐसा घिनौना कार्य किया जिससे पूरे परिवार को शर्मसार होना पड़ा। शादीशुदा महिला की शर्मनाक हरकत को जानकर तो पुलिस भी दंग रह गई है। महिला की हरकत का खुलासा होने के बाद पति भी सकते में है। महिला ने चाइल्ड पोर्नाेग्राफी वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। महिला के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए थाना सहसपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला के खिलाफ जांच विकासनगर को सौंप दी है। पुलिस ने बताया हादी हसन पत्नी सरीफ निवासी रामपुर खुर्द में चाइल्ड पोर्नाेग्राफी वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। इस वजह से महिला ने आईटी एक्ट की धाराओं का उल्लंघन किया है। सहसपुर थाना पुलिस ने 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच विकासनगर को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shameful act of married woman in Uttarakhand, pornographic video posted on social media

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440