17 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगे शारदीय नवरात्रि: डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

खबर शेयर करें

इस बार आठ दिनों के होंगे शारदीय नवरात्रि

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क, देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। इस बार अधिकमास के कारण शारदीय नवरात्रि करीब एक महीने की देरी से आरंभ हो रहे हैं। नवरात्रि में नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना होती है। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया की 17 अक्तूबर 2020- मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना, 18 अक्तूबर 2020 – मां ब्रह्मचारिणी पूजा, 19 अक्तूबर 2020- मां चंद्रघंटा पूजा, 20 अक्तूबर 2020- मां कुष्मांडा पूजा, 21 अक्तूबर 2020- मां स्कंदमाता पूजा, 22 अक्तूबर 2020- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा, 23 अक्तूबर 2020- मां कालरात्रि पूजा, 24 अक्तूबर 2020- मां महागौरी दुर्गा पूजा, 25 अक्तूबर 2020- मां सिद्धिदात्री पूजा होगी। 17 अक्तूबर से शुरू होने वाला नवरात्रि पर्व 25 अक्तूबर तक चलेंगे। इस बार नवरात्रि आठ दिनों तक रहेगा। अष्टमी और नवमी तिथि एक दिन पड़ेगी। 24 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी फिर उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। नवरात्रि पर मां दुर्गा के धरती पर आगमन का विशेष महत्व होता है। देवीभागवत पुराण के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आगमन भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। हर वर्ष नवरात्रि में देवी दुर्गा का आगमन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आती हैं और उसका अलग-अलग महत्व होता है। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की अगर नवरात्रि का आरंभ सोमवार या रविवार के दिन होता है तब इसका अर्थ होता है माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। अगर शनिवार और मंगलवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होता है तो माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं। वहीं गुरुवार या शुक्रवार के दिन नवरात्रि आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर मां का आगमन होता तो माता डोली की सवारी करते हुए भक्तों को आशीर्वाद देने आती हैं। बुधवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होने पर माता नाव की सवारी करते हुए धरती पर आती हैं।
डॉक्टर आचार्य सुशांत राज के अनुसार इस दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन घट स्थापना मुहूर्त का समय प्रातरूकाल 06ः27 बजे से 10ः13 बजे तक बताया गया है। वहीं घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त प्रातःकाल 11ः44 बजे से 12ः29 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440