समाचार सच, हल्द्वानी। शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर चलाए जा रहे शिव संपर्क अभियान का समापन शनिवार को प्राचीन राम मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान समस्त शिवसैनिकों ने भगवान श्रीराम के समक्ष जनसेवा करने का संकल्प लिया।
ज्ञात हो कि शिवसेना द्वारा विगत 12 से 24 जुलाई तक शिव संपर्क अभियान चलाया गया। जिसका समापन करते हुए शिव सैनिकों ने श्री राम मंदिर रामलीला मोहल्ला में समापन किया। समापन अवसर पर प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर ने कहा कि शिवसैनिकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों तथा शहरों में जाकर जनता से जनसंपर्क किया और शिवसेना परिवार में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया तथा शिवसेना की नीतियों से लोगों अवगत करवाया।
इधर विधानसभा प्रत्याशी कालाढूंगी मुकेश जोशी ने मुखानी, ऊंचापुल व कठघरिया क्षेत्र में भी शिव संपर्क अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख रूपेंद्र नागर मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भइयू, विधानसभा प्रभारी कालाढूंगी मुकेश जोशी, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी, नगर सचिव पूरन सागर, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, नगर सचिव सुनील गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, दीपक जोशी, हेमंत कुमार, बिट्टू, दीपक नेगी, पंकज रेखाली, शंभू दत्त साहिल, मुकेश बिष्ट, मोहन चंद, मुकेश सिंह विधानसभा प्रभारी भीमताल, शुभम कुमार, संजय जायसवाल सहित अनेकों लोग सम्मिलित हुए। इसके बाद सभी शिवसैनिकों ने श्री राम मंदिर में भगवान श्रीराम को प्रणाम कर जन सेवा का संकल्प लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












