अकेली बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से दहला खटीमा, घर में खून से लथपथ मिला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। यहा देवभूमि कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब घर में अकेली रह रही 65 वर्षीय जानकी चंद की हत्या का मामला सामने आया। महिला का खून से लथपथ शव उनके घर के अंदर मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बढ़ा ‘जंगली खतरा’! 27 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, सांसद अजय भट्ट ने दिए सख्त आदेश

जानकी चंद का बेटा प्रेमचंद, जो पंजाब में सेना में तैनात है, सूचना मिलते ही घर पहुंच गया। मां की हत्या से सदमे में परिवार ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। महिला की दो विवाहित बेटियां और बेटा सहित पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत के अनुसार मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। मृतका के हाथ और गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बेटे द्वारा कई बार फोन करने पर मां ने कॉल रिसीव नहीं किया, जिसके बाद घटना का पता चला।

यह भी पढ़ें -   कौसानी स्कूल में रहस्यमयी घटनाएंः छात्राओं की बिगड़ती हालत से दहशत, “अलौकिक असर” की चर्चा तेज

घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। परिजनों और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर कौन आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440