श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम) जागरूकता अभियान की जिला इकाई की घोषणा

खबर शेयर करें

-वृद्ध उत्सव 2020 आओ खेलो खेल की कार्ययोजना पर चर्चा

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री आनन्द आश्रम (वृद्धाश्रम) द्वारा यहां नैनीताल रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में संस्था की जागरूकता अभियान की जिला इकाई टीम की घोषणा की गयी। बैठक में फरवरी माह में होने वाले वृद्ध उत्सव 2020 आओ खेलो खेल की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में सर्वसम्मति से संस्था की जागरूकता अभियान के नैनीताल जिला इकाई की अध्यक्ष पद पर खालसा इंटर स्कूल पूर्व प्रवक्ता श्रीमती पार्वती किरौला को मनोनीत किया गया। जबकि उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति खर्कवाल, सचिव रोहित जोशी, उपसचिव कुमारी प्रीति बिष्ट व बालम सिंह बिष्ट को समन्वयक बनाया गया। साथ ही बैठक में तय किया गया कि संस्था की अध्यक्षा श्रीमती कनक चंद जागरूकता अभियान में कार्यक्रम निदेशक के रूप में अपना समुचित मार्गदर्शन देती रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

बैठक में संस्था के फरवरी माह में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम वृद्ध उत्सव 2020 आओ खेलो खेल की कार्ययोजना पर चर्चा की गयी। अध्यक्षा श्रीमती कनक चंद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां टीम द्वारा शुरू कर दी गयी हैं।

यह भी पढ़ें -   नन्हें-मुन्नों ने खेली सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के संस्थापक टी0एस0 रावत ने सभी मनोनीत पदाधिकारीयों को फूलमाला पहना कर उनका सम्मान किया। उन्होेंने बुजुर्गाे के प्रति सच्ची श्रृद्धा और लगन से कार्य करने की साथ-साथ इसके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। संस्था के सचिव मनीष चंद ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संस्था व समाज हित में कार्य करने की आशा व्यक्त की।

बैठक में मुख्य रूप से कु भावना बिष्ट, कु ममता देवाल, कु पूजा दास, कु मोनिका टम्टा , कु यशोदा रावल, कु पूजा सिंह, श्रीमती काजल खत्री सहित कई संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440