सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर में अद्भुत अलौकिक सिंगार से सजे श्री राधारमण लाल जी महाराज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर में श्री राधा रमण लाल जी महाराज को अद्भुत अलौकिक सिंगार से सजाया गया था। इस मौके पर श्री राधारमण लाल जी महाराज को पावन डोले में विराजमान होकर अपने सभी भक्तों को दर्शन दिये।

मंदिर परिसर में आयोजित श्री हरि नाम संकीर्तन के दौरान मुकुट सिर मोर का मेरे चित चोर का, हे दुख भंजन मारुति नंदन, सखीरी मोहे लागे वृंदावन नीको, सताओ ना हमे लोगो हमें दिल की बीमारी है, श्याम मोरे नैनन आगे रहियो भजनों के प्रदर्शन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

तद्पश्चात मंदिर महन्त अमित ने रात्रि 12 बजे ठाकुर जी का पंचमृत अभिषेक किया ओर महाआरती की। उसके बाद भक्तों जनों का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भक्तजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में टाइगरों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, कॉर्बेट-राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440